ﻁ 2010 March | राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन | RASHTRIYA SWABHIMAN ANDOLAN

 

राष्ट्रीय स्वाभिमान आन्दोलन | RASHTRIYA SWABHIMAN ANDOLAN

  साहस - पहल - प्रयोग        संवाद - सहमति - सहकार         Courage - Initiative - Exeperiment         Dialogue - Concurrence - Collaboration


बहुमत नहीं,…जनमत की सोचें:गोविंदाचार्य

Activities-गतिविधियाँ, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें - 2 Comments » - Posted on March, 17 at 9:41 pm

“महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को सर्वसम्मति के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए”…ये कहना है राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक के एन गोंविदाचार्य का। दिल्ली के प्रेस क्लब में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उनका कहना था कि देशहित में यही है कि सरकार इस ऐतिहासिक मसले पर सबकी राय का आदर करे। उन्होंने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नहीं करने की सरकार से अपील की।

Read More..>>

Posted in Activities-गतिविधियाँ, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें | 2 Comments »

बुलंद हुई आम जनता की आवाज़

Miscellaneous-विविधा - No Comments » - Posted on March, 11 at 10:17 pm

केंद्रीय बजट का 7 प्रतिशत सीधे ग्राम पंचायतों को देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय भूख हड़ताल का दिल्ली में 11 मार्च को समापन हो गया। इस कार्यक्रम में अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने के मक़सद से बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित इस भूख हड़ताल की शुरूआत 9 मार्च को राष्ट्रीय संयोजक के एन गोंविदाचार्य ने की थी। कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से कई समविचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। राष्ट्रीय स्वाभिमान आँदोलन के ग्राम स्वराज्य अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More..>>

Posted in Miscellaneous-विविधा | No Comments »

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का तीन दिवसीय धरना

Activities-गतिविधियाँ, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें - 1 Comment » - Posted on March, 8 at 10:01 pm

‘देश के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय बजट का 7 फीसदी हिस्सा
ग्राम पंचायतों को आवंटित हो’….इस मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की तरफ से 9 से 11 मार्च तक दिल्ली में तीन दिवसीय धरने का आयोजन किया गया है। इसमें देश भर से बड़ी संख्या में लोग भागीदारी करेंगे। मंगलवार सुबह 10 बजे से धरने की शुरूआत होगी….और गुरूवार शाम 5.30 बजे तक ये जारी रहेगा।

Read More..>>

Posted in Activities-गतिविधियाँ, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें | 1 Comment »

नानाजी का प्रयाण

Activities-गतिविधियाँ, Articles-लेख, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें - 2 Comments » - Posted on March, 7 at 10:33 pm

नानाजी के जीवन का मर्म समाज के लिए सबकुछ त्यागने का था। वे ऐसी किसी भी व्यवस्था या स्थिति में ख़ुद को सहज नहीं पाते थे जहां अपने बारे में ज़्यादा सोचना पड़े। नानाजी का कहना था कि राजनेताओं को 60 साल के बाद राजनीति छोड़ देनी चाहिए। वे रचनात्मक कार्यों को बेहद ज़रूरी मानते थे।

Read More..>>

Posted in Activities-गतिविधियाँ, Articles-लेख, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें | 2 Comments »