बहुमत नहीं,…जनमत की सोचें:गोविंदाचार्य
महिला आरक्षण विधेयक पर प्रेस कॉंफ्रेंस
16 मार्च, दिल्ली। “महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को सर्वसम्मति के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए”…ये कहना है राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक के एन गोंविदाचार्य का। दिल्ली के प्रेस क्लब में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उनका कहना था कि देशहित में यही है कि सरकार इस ऐतिहासिक मसले पर सबकी राय का आदर करे। उन्होंने इस मामले को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नहीं करने की सरकार से अपील की।
दुनिया भर में महिलाओं को पर्याप्त अधिकार और आज़ादी के मामलों की चर्चा करते हुए गोंविदाचार्य का कहना था कि हर देश की अपनी ज़रूरतें होती हैं…और उसे उसी लिहाज से कोई निर्णय करना चाहिए। भारत के हित में यही है कि सरकार इस मसले पर सभी पक्षों के साथ चर्चा करके ही किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचे। महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने वालों की राय का सम्मान करने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि इस विधेयक का दूरगामी असर होगा इसलिए हर पहलू का ध्यान रखा जाना चाहिए।
Posted in Activities-गतिविधियाँ, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें | 2 Comments » | 1,624 views
Dono bato ki jarurat hai, Bahumat ka bhi aur Janmat ka bhi.
aap jaise log politics se bahar hain aur lalu ram vilas mulayam jaise log andar honge to yahi hoga………