राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का तीन दिवसीय धरना
9 से 11 मार्च तक तीन दिवसीय धरना
‘देश के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्रीय बजट का 7 फीसदी हिस्सा ग्राम पंचायतों को आवंटित हो’….इस मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की तरफ से 9 से 11 मार्च तक दिल्ली में तीन दिवसीय धरने का आयोजन किया गया है। इसमें देश भर से बड़ी संख्या में लोग भागीदारी करेंगे। मंगलवार सुबह 10 बजे से धरने की शुरूआत होगी….और गुरूवार शाम 5.30 बजे तक ये जारी रहेगा।
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ता इस धरने के ज़रिए केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि वो केंद्रीय बजट का 7 फीसदी हिस्सा ग्राम पंचायतों को आवंटित करे। संगठन की मांग है कि केंद्र की तरफ से आवंटित इस राशि को ख़र्च करने के लिए फैसला लेने का अधिकार ग्रामसभा को दिया जाय और प्रस्तावित राशि को ग्राम पंचायत द्वारा ख़र्च किए जाने की व्यवस्था की जाय। जिससे देश का संतुलित विकास सुनिश्चित होगा। इस मांग के समर्थन में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन की तरफ से पूरी मज़बूती से आवाज़ बुलंद किया जाएगा। देशभर के समविचारी संगठनों के कार्यकर्ता भी इस धरने में भागीदारी करेंगे।
Posted in Activities-गतिविधियाँ, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें | 1 Comment » | 1,424 views
govind ji adab arz, aapke esi karykrm se aap janmat tak jayge .aisa kuch logon wahan par bol rahe thhe.aap janmat tak hain .magar janja aap ko bahumat me dekha na chahti hain. kary kathin hain esi leeye karne yog hain,sadharan kary tosabhi kar lete hain. riz.nun@gmail.com