बेलगाम महंगाई पर रोक के लिए संघर्ष का शंखनाद
बेलगाम महंगाई को काबू में करने में विफल केंद्र की यूपीए सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने संघर्ष की घोषणा कर दी है। आंदोलन की दिल्ली ईकाई 13 दिसंबर से व्यापक विरोध कार्यक्रमों की शुरूआत कर रही है। इसका मकसद आम लोगों को यूपीए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट कर केंद्र पर दबाव बनाना है जिससे सरकार महंगाई बढ़ाने वाली अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करे। केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई पर लगाम लगाने के तमाम आश्वासनों के विफल होने के बाद राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन ने ये निर्णय किया है। आम लोगों के बड़े पैमाने पर संगठित रूप से आंदोलित नहीं होने की वजह से ही केद्र सरकार बेपरवाह है और वो इसे बड़ी समस्या तक मानने को तैयार नहीं। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के कार्यकर्ता महंगाई के मुद्दे को लेकर दिल्ली प्रांत के सभी इलाकों में मोर्चा निकालेंगे।
यूपीए सरकार को किया आगाह
संगठन ने केंद्र की यूपीए सरकार को आगाह किया है कि अगर वो यूं ही हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का संघर्ष और भी तेज होगा। देश भर में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र की यूपीए सरकार आम लोगों को आंकड़ों का गणित समझा रही है। सरकार का कहना है कि अर्थव्यवस्था के हालात सुधर रहे हैं और महंगाई की बात बढ़ा-चढ़ा कर कही जा रही है। लेकिन बाज़ार में खाने-पीने की हर चीज की महंगी कीमत चुका रहे आम लोग खुद को लाचार महसूस कर रहे हैं। हैरत की बात ये है कि अनाज, सब्जियों और दूसरे खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं तो रिजर्व बैंक के गवर्नर इसे अफवाह बताने से भी नहीं चूक रहे, उनका कहना है कि महंगाई को लेकर सबसे बड़ी आशंका कच्चे तेल के दामों को नियंत्रित रखने की है। ताज्जुब की बात ये है कि कच्चे तेल की कीमतों पर सरकार का किसी भी रूप में नियंत्रण नहीं है, बावजूद इसके उसे इसकी चिंता सबसे ज़्यादा है जबकि आम लोगों की बढ़ती मुश्किलों से यूपीए सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
Posted in Activities-गतिविधियाँ, Miscellaneous-विविधा, Must read-अवश्य पढें | 2 Comments » | 1,783 views
RSA workers has been started the “Hustaakshar Abhiyaan” against price rise in Delhi already from 13 Dec.
Good response aa raha hai dilli ke her kone se…
we indian people are fool we dont elect proper goverment ant thats why we are facing problems.it is rubbish to bark like dogs over serious issues becouse no body is listening us and in future also no body will help us .we were slave ,we are slave and as i think in future also we will slave.the word is moving after latest science and technology but it is bad luck of we indians that we still not getting full meal.only god and only god can protect and save india-
a true indian with cryin soule
deepak kumar singh 9934159563